- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- Rinku-Priya Wedding: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज का रिश्ता तय, लखनऊ में सगाई की तैयारी
Rinku-Priya Wedding: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज का रिश्ता तय, लखनऊ में सगाई की तैयारी
On

लखनऊ। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज का रिश्ता तय हो गया है। यह जानकारी प्रिया सरोज के पिता और केराकत से विधायक तूफानी सरोज ने पुष्टि के साथ साझा की।
रिश्ता तय, जल्द होगी सगाई
परिवारों की सहमति
तूफानी सरोज ने कहा, "रिंकू बहुत अच्छे क्रिकेटर हैं और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। मेरी बेटी प्रिया भी पढ़ी-लिखी और एक सफल सांसद हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उसके काम की सराहना की है।"
सगाई और शादी की तैयारी
रिपोर्ट के अनुसार, संसद का बजट सत्र समाप्त होने के बाद लखनऊ में सगाई का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सगाई के बाद शादी भी लखनऊ में ही होगी।
फैंस में उत्साह
यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, और क्रिकेट फैंस व समाजवादी पार्टी के समर्थक इस जोड़ी को बधाई दे रहे हैं। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की जोड़ी को लेकर हर ओर चर्चा हो रही है।
खबरें और भी हैं
Latest News
08 Jun 2025 07:28:48
Ballia News। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने विभागीय अनुशासन और जनहित को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई की है।...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.