- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- लखनऊ: PGI इलाके में स्कूटी सवार मां-बच्चों को बस ने रौंदा, सड़क हादसे में मासूम की दर्दनाक मौत
लखनऊ: PGI इलाके में स्कूटी सवार मां-बच्चों को बस ने रौंदा, सड़क हादसे में मासूम की दर्दनाक मौत
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात रोडवेज बस ने स्कूटी सवार मां-बच्चों को कुचल दिया। इसके बाद चालक मौके से बस लेकर फरार गया। वहीं इस सड़क हादसे में स्कूटी सवार मां और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और मासूम बच्चे की मौत हो गई।
डीसीपी पूर्वी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पीजीआई थाना क्षेत्र में सुबह 8:30 बजे सपना सिंह नाम की महिला अपने बच्चों को स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रही थीं। इस दौरान पीछे से आ रही अज्ञात रोडवेज बस ने स्कूटी सवार मां-बच्चों को टक्कर मार दी। इसके बाद चालाक बस लेकर फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने मां-बच्चों को आनन् फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं मां और बेटी का इलाज जारी है। डीसीपी ने आगे बताया कि अज्ञात बस की तलाश के लिए दो टीम लगाई गई हैं। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा। इसके अलावा शव का पंचगण्यमा करके पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजा गया।
