Lucknow news: मलिहाबाद में भाजपा नेता के दो बेटों की सड़क हादसे में मौत

चालक टैंकर छोड़कर हुआ फरार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सुरु की आगे की कार्यवाही

मलिहाबाद,लखनऊ। मंगलवार दोपहर मलिहाबाद थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन लखनऊ हरदोई हाईवे पर तेज रफ्तार टैंकर ने इलेक्ट्रिक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। टैंकर चालक हादसे के वक्त मौके से फरार हो गया वहीं पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मलिहाबाद के सहिलामऊ गांव के रहने वाले भाजपा नेता सुनील कश्यप का बड़ा बेटा सचिन (19) और विपिन (16) अपनी इलेक्ट्रिक बाइक यूपी 32 एम जेड 9772 से मलिहाबाद किसी काम से जा रहे थे। तभी मलिहाबाद की तरफ से आरहा तेज रफ्तार दूध वाला टैंकर यूपी 30 बीटी 2649 ने निर्माणाधीन लखनऊ हरदोई हाईवे पर बरगदही पुलिया के पास बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टैंकर की टक्कर से सचिन सड़क पर दूर जा गिरा जबकि विपिन बाइक सहित टैंकर के पहिए के नीचे आ गया। दोनो भाइयों को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद इलाज के लिए ले गई लेकिन डाक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े - मोबाइल की किस्त नहीं चुकाई तो युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन खून निकलवाने का भी आरोप

हादसे में दोनो सगे भाइयों की मौत की खबर सुनकर कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया की सुनील कश्यप के परिवार में चार बेटे हैं जिसमे दो की इस हादसे में मौत हो गई वही अब नितिन (11) अखिलेश (7) वा दो बहने हैं। थाना प्रभारी मलिहाबाद अनिल सिंह के मुताबिक सचिन आईआईटी का छात्र था कुछ वर्ष पूर्व पालेसर के पट्टे से उसका एक हाथ कट गया था। विपिन उसे बाइक से लिए जा रहा था तभी हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि टैंकर को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.