Lucknow News: मामा ने पहले किया भांजी से दुष्कर्म, फिर लखनऊ बुलाकर दोस्तों संग तीन दिन तक किया घिनौना अपराध

लखनऊ। लुधियाना में नशीला प्रसाद खिलाकर भांजी का दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने वाले आरोपी महेश शर्मा को पीजीआई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जेवर लौटाने के बहाने पीड़िता को लखनऊ बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर तीन दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस अब भी दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

क्या है मामला

अतिरिक्त निरीक्षक पीजीआई, विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता ने 7 जनवरी को महेश शर्मा और उसके दो साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि 3 अक्टूबर को अमेठी निवासी महेश शर्मा, जो पीड़िता का मामा है, लुधियाना पहुंचा था। उसने पीड़िता को नशीला प्रसाद खिलाया और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए।

यह भी पढ़े - यूपी में 118 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

ब्लैकमेलिंग और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

होश में आने पर आरोपी ने पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी दी और लाखों के जेवर ऐंठ लिए। इसके बाद वह वीडियो के जरिए लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा। 11 दिसंबर को महेश ने जेवर लौटाने का झांसा देकर पीड़िता को लखनऊ बुलाया। यहां पीजीआई क्षेत्र में उसने अपने साथियों के साथ पीड़िता को बंधक बनाकर तीन दिनों तक गैंगरेप किया।

अपराध का सिलसिला जारी

इसके बाद आरोपी महिला को गोंडा और अन्य स्थानों पर भी ले गया, जहां उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी महेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी अब भी फरार हैं।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन तेज कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। इस शर्मनाक घटना ने एक बार फिर रिश्तों को कलंकित कर दिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

मोबाइल की किस्त नहीं चुकाई तो युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन खून निकलवाने का भी आरोप मोबाइल की किस्त नहीं चुकाई तो युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन खून निकलवाने का भी आरोप
लखनऊ: निगोहां क्षेत्र में मोबाइल फोन की किस्त न चुका पाने पर एक युवक को कथित तौर पर जबरन उठाकर...
सन नियो लेकर आ रहा है ‘जान-ए-वफ़ा’, जहां किस्मत मिलाएगी दो दिलों को, लेकिन रिश्तों की उलझन बनेगी चुनौती
दोस्त की जिंदगी से जाह्नवी सोनी ने समझी ‘सयोनी’ की सान्वी की भावनाएं, बोलीं- “मेरी दोस्त बिना मां के बड़ी हुई है”
बिखरते परिवार के बीच अपने हक के लिए उठी एक महिला की आवाज, एंड पिक्चर्स पर ‘हक़’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर
“राजा जरासंध सिर्फ शक्ति नहीं, बुद्धि के लिए भी जाने जाते हैं”: आभास मेहता
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.