लखनऊ: इप्सेफ की सरकार से अपील-कर्मचारियों का न करें ट्रांसफर, कहा- चुनाव में नाराजगी के बाद भी नहीं किया कोई बड़ा आंदोलन

लखनऊ। इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन (इप्सेफ) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपील की है कि भीषण गर्मी में कर्मचारियों के स्थानांतरण न किए जाएं । स्वेच्छा से स्थानांतरण चाहने वाले कर्मचारियों को ही समायोजित किया जाए।

इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन (इप्सेफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्रा ने मुख्यमंत्री  को पत्र भेज कर आग्रह किया है कि इस भीषण गर्मी में कर्मचारियों के स्थानांतरण न किए जाएं। इस भीषण गर्मी में स्थानान्तरण करने से कर्मचारियों की गृहस्थी अस्त व्यस्त हो जाएगी। कर्मचारी परिवार उन्ही के परिवार हैं उनकी पीड़ा का ध्यान रखना सरकार का दायित्व है। 

यह भी पढ़े - उत्तर प्रदेश बना सोलर सुपरपावर : 3 लाख परिवारों को सस्ती बिजली का बड़ा फायदा, उपभोक्ताओं को मिली 2074 करोड़ की सब्सिडी

स्थानान्तरण नीति में पुरानी व्यवस्था लागू
वीपी मिश्र ने कहा कि बीते वर्ष कर्मचारी संगठनों के जनपद अध्यक्ष/ मंत्री का स्थानांतरण कर दिया गया था। जिनको संबंधित जनपदों में वापस किया जाए। इसके पीछे की वजह मौजूद समय में स्थानान्तरण नीति में पुरानी व्यवस्था लागू है। नई स्थानांतरण नीति में 2 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने के बाद पुनः पदाधिकारी बन जाने पर कर्मचारियों को पदाधिकारी नहीं माना जाता था। जिसका विरोध हुआ। जिस पर अब स्थानानन्तरण में पुरानी व्यवस्था  लागू कर दी गई है। ऐसे चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के ही कुछ मामले हैं। 

वीपी मिश्र ने मुख्यमंत्री को बधाई दी है कि इस वर्ष की स्थानांतरण नीति में वह प्रकरण हटा लिया गया है। वीपी मिश्र ने कहा है कि कर्मचारी संगठन शासन और कर्मचारियों के बीच सेतु का कार्य करते हैं । इसलिए उन्हें मजबूत किया जाना चाहिए ना कि कमजोर करने की नीति अपनाई जाए। इसका सबूत है कि विगत चुनाव में नाराज रहते हुए कोई बड़ा आंदोलन नहीं किया किया जाये।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP : दूसरे दिन भी चला सत्यापन अभियान, दरगाह पर ठहरे लोगों के जांचे गए पहचान पत्र UP : दूसरे दिन भी चला सत्यापन अभियान, दरगाह पर ठहरे लोगों के जांचे गए पहचान पत्र
बदायूं। रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश को लेकर जिला प्रशासन का अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। सिटी...
नई दिल्ली : राष्ट्रपति मुर्मू ने दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के दोषी की दया याचिका ठुकराई
नई दिल्ली : मेमोरी चिप संकट और कमजोर रुपये से जनवरी से महंगे हो सकते हैं टीवी
मुरादाबाद : रविवार को फिर बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी, कई इलाकों में घंटों गुल रही आपूर्ति
राजस्थान डिजीफेस्ट और टाई ग्लोबल हैकाथॉन में देशभर से नवाचार और युवाशक्ति का ऐतिहासिक संगम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.