- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- Lucknow Crime News: महिला डॉक्टर समेत दो ने फांसी लगाकर दी जान
Lucknow Crime News: महिला डॉक्टर समेत दो ने फांसी लगाकर दी जान
On
लखनऊ। राजधानी के थाना आशियाना व महिगवां में महिला डॉक्टर समेत एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। दोनों के खुदकुशी का कारण पता नहीं चल पाया है।
मुन्नू लाल रमन निवासी रतनखण्ड ने थाना आशियाना पर सूचना दिया कि उसकी पुत्री डा. प्रियांशी रमन उम्र करीब 32 वर्ष ने मंगलवार को अपने कमरे के छत में लगे पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
इस सूचना पर एसआई अमरपाल अग्निहोत्री ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जिनके द्वारा बताया गया कि मृतका अविवाहित थी। मृतका बीडीएस डॉक्टर थी और अपने उपरोक्त घर में ही क्लीनिक चलाती थी।
इसी प्रकार से पंकज पाल पुत्र राम नरेश पाल निवासी ग्राम पलिया ने थाना महिगवां पर सूचना दिया कि मंगलवार को सुबह में ही उसकी बहन ज्योति पाल पुत्री रामनरेश पाल उम्र करीब 20 वर्ष ने अपने उक्त घर के द्वितीय तल में छत में लगे कुण्डे से नॉयलान की रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। इस सूचना पर एसआई अंसार अहमद ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जिनके द्वारा बताया गया कि मृतका अविवाहित थी।
खबरें और भी हैं
45 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 22 लाख रुपये का माल बरामद
By Parakh Khabar
जय प्रभा सेतु से सरयू में कूदा युवक, बैग और जूता मिलने से मचा हड़कंप
By Parakh Khabar
नागपुर: चलती ट्रेन से प्रेमिका को धक्का देने का आरोप, टीटीई गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Latest News
17 Oct 2026 06:38:50
बलिया: गड़वार थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद एक शातिर गौ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
