Cylinder Blast में घायल मजदूर की मौत : अवैध गैस गोदाम में Riffling के दौरान हुआ था हादसा

काकोरी/लखनऊ : दुबग्गा के अवैध गैस गोदाम में हुए धमाके में घायल मजदूर रंजीत चौरसिया की मौत हो गई। रंजीत का इलाज केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में चल रहा था। दो दिन पूर्व गोदाम में हुए धमाके में दो बच्चों समेत छह लोग जख्मी हो गए थे। हालांकि, आपूर्ति विभाग की तरफ से दोषियों के खिलाफ स्थानीय थाने में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

गौरतलब है कि 06 दिसम्बर की देर शाम दुबग्गा में अवैध गैस के गोदाम में ब्लास्ट हो गया था। इस हादसे में दो बच्चों समेत कुछ छह लोग जख्मी हो गए थे। प्रथम दृष्टिया में शाहपुर भमरौली निवासी रोहित गुप्ता विधाता होटल के पीछे एक मकान में अवैध गैस गोदाम चलाता था।

यह भी पढ़े - एसर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लखनऊ में नया रिटेल आउटलेट खोलकर यूपी में अपनी मौजूदगी करेगा मजबूत

ब्लास्ट में जख्मी लोगों को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। ब्लास्ट में गंभीर रुप से झुलसे मजदूर रंजीत चौरसिया की रविवार की सुबह मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज जारी है। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.