मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है

मुंबई: अभिनेता गौरव खन्ना ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले वह अच्छी तनख्वाह वाली कॉरपोरेट नौकरी करते थे। उस समय उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनके अंदर एक कलाकार छिपा है और वह अभिनय के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना सकते हैं।

एकता कपूर के नए शो ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। दोनों शो में मानव और जानकी का किरदार निभा रहे हैं। कहानी शादी के 20 साल बाद पति-पत्नी के रिश्ते और उनकी बदलती सोच के इर्द-गिर्द घूमती है। जहां जानकी रोजमर्रा के छोटे-छोटे पलों में खुशियां तलाशती है, वहीं मानव अपनी अधूरी ख्वाहिशों को पूरा करने के बारे में सोचता है।

यह भी पढ़े - श्रद्धा आर्या का खुलासा, 13 साल पहले गौरव खन्ना के साथ किया था मॉक शूट, अब ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में बनेगी जोड़ी

स्टार प्लस पर शो के लॉन्च के दौरान अभिनेत्री और फिल्ममेकर फराह खान ने दोनों कलाकारों से ‘काश या काफी’ सेगमेंट में बातचीत की। इस दौरान जब उन्होंने गौरव से उनकी जिंदगी के किसी ऐसे पल के बारे में पूछा, जिसे लेकर उन्हें आज भी अफसोस है, तो अभिनेता ने मुंबई में अपने शुरुआती दिनों को याद किया।

गौरव ने बताया कि वह एमबीए की पढ़ाई के लिए मुंबई आए थे और बाद में उन्होंने अच्छी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी भी की। उन्होंने कहा, "मेरी कॉरपोरेट नौकरी अच्छी-खासी थी और पैकेज भी बढ़िया था। मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार है या मैं एक्टिंग सीख सकता हूं। काश मैं इस इंडस्ट्री में थोड़ा पहले आ गया होता। मैं अपने दोस्तों से अक्सर कहता हूं कि तब शायद मैं और काम कर पाता और ज्यादा लोगों से मिल पाता।"

अभिनेता ने अपने पहले ऑडिशन का किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि वह अपने एक दोस्त को ऑडिशन दिलाने आराम नगर लेकर गए थे। दोस्त के ऑडिशन का इंतजार करते हुए वह बाहर बाइक पर बैठे थे। तभी किसी ने उन्हें भी अंदर आकर ऑडिशन देने के लिए कहा। जब कास्टिंग टीम ने उनसे प्रोफाइल मांगी, तो उन्हें लगा कि उनसे सीवी मांगा जा रहा है।

गौरव की इस कहानी पर फराह खान ने मजाकिया अंदाज में कहा, "तू देर से आया है, तो देर तक टिकेगा भी।"

गौरव ने आगे बताया कि मुश्किलों और चुनौतियों के बावजूद जिंदगी में आगे बढ़ते रहना जरूरी है। उनके मुताबिक, रास्ते में रुकावटें और स्पीड ब्रेकर आते रहते हैं, लेकिन इंसान को अपनी रफ्तार बनाए रखनी चाहिए।

गौरतलब है कि ‘दिल की बेवफाइयाँ’ का प्रसारण 24 नवंबर से रात 9 बजे स्टार प्लस पर होगा। दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर भी देख सकेंगे।

 

खबरें और भी हैं

Latest News

मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
मुंबई: अभिनेता गौरव खन्ना ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक्टिंग की दुनिया...
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
गौरव खन्ना ने पुरुषों से पूछा सवाल, ‘आखिरी बार आपने अपनी कोई ख्वाहिश कब पूरी की थी?’
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.