Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार

बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे उससा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय चालान कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह उपनिरीक्षक राजधर यादव हमराह कांस्टेबल मोहित कुमार पांडेय और आशीष यादव के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पुरा चट्टी क्षेत्र के पास कार्रवाई करते हुए संबंधित मामले में वांछित आरोपी अजीत कुमार सिंह (27) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी रक्सा डैनिया, थाना पकड़ी, जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े - चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप

आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.