गौरव खन्ना ने पुरुषों से पूछा सवाल, ‘आखिरी बार आपने अपनी कोई ख्वाहिश कब पूरी की थी?’

मुंबई, नवंबर 2026। परिवार की जिम्मेदारियां निभाते-निभाते कई बार पुरुष अपनी इच्छाओं और सपनों को पीछे छोड़ देते हैं। घर के हर सदस्य की जरूरतों का ध्यान रखने वाले पुरुष अक्सर अपनी ख्वाहिशों के बारे में सोच भी नहीं पाते। इसी अनकही भावना को अभिनेता गौरव खन्ना ने अपने नए शो ‘दिल की बेवफाइयाँ’ के एक वीडियो के जरिए सामने रखा है।

स्टार प्लस के नए पारिवारिक ड्रामा में गौरव खन्ना अपने किरदार मानव के माध्यम से एक अहम सवाल उठाते हैं। चालीस की उम्र पार कर चुका मानव अपने परिवार के हर सदस्य की पसंद और जरूरतों को बखूबी समझता है, लेकिन जब बात उसके अपने सपनों और इच्छाओं की आती है, तो उसे याद नहीं रहता कि आखिरी बार उसने अपने लिए कब कुछ किया था।

यह भी पढ़े - थोड़ा जादू, ढेर सारी मस्ती और हंसी का धमाका! सोनी सब लेकर आया नया फैमिली एंटरटेनर ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’

मानव की जिंदगी में बेटे, पति और पिता की कई जिम्मेदारियां हैं। उसे याद रहता है कि माता-पिता की दवाइयां कब लानी हैं, पत्नी के करियर में उसका साथ कैसे देना है और बच्चों के एडमिशन से लेकर परिवार की छुट्टियों तक की योजना कैसे बनानी है। अपनों की खुशियों के लिए काम करना उसे अच्छा लगता है। इसी भावना को व्यक्त करते हुए वह कहता है, ‘उनका सपना पूरा करना अपना सपना बन जाता है।’

हालांकि, परिवार के सपनों को पूरा करने की इस दौड़ में मानव की अपनी ख्वाहिशें पीछे छूटती चली जाती हैं। वह हर बार अपनी इच्छाओं को अगली बार के लिए टाल देता है। अब जिंदगी के इस पड़ाव पर उसे एहसास होता है कि उसकी अपनी बकेट लिस्ट आज भी अधूरी है।

एकता कपूर के नए शो ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में मानव और जानकी के रिश्ते के जरिए इसी सवाल को दिखाया जाएगा। शो में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या पहली बार एक साथ नजर आएंगे। दोनों 20 साल से शादीशुदा दंपती की भूमिका निभा रहे हैं। जानकी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों में संतुष्ट है और उसे लगता है कि दोनों ने मिलकर जो जीवन बनाया है, वही उसके लिए काफी है। वहीं, मानव परिवार से बेहद प्यार करने के बावजूद अपने मन में एक अधूरी ख्वाहिश लिए हुए है।

अब सवाल यह है कि शादी के 20 साल बाद मानव के मन में बचा यह ‘काश’ उसके और जानकी के रिश्ते को किस मोड़ पर ले जाएगा।

‘दिल की बेवफाइयाँ’ का प्रीमियर 24 नवंबर को रात 9 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर होगा।

https://www.instagram.com/reel/Df7U9VLMLXU/

 

खबरें और भी हैं

Latest News

विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
मुंबई, नवंबर 2026। टेलीविजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि दर्शकों को कहानियों, किरदारों और भावनात्मक रिश्तों से जोड़ने का...
गौरव खन्ना ने पुरुषों से पूछा सवाल, ‘आखिरी बार आपने अपनी कोई ख्वाहिश कब पूरी की थी?’
अनिल कपूर ने सुनाया बचपन का किस्सा, पिता की फिल्म ‘टार्ज़न कम्स टू दिल्ली’ से किया था पहला कैमरा फेस
डिजिटल धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए एक्सिस बैंक ने शुरू किया देशव्यापी ‘सेफ बैंकिंग’ अभियान
तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी ने हिबा नवाब के साथ ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ के लिए बनाया मजेदार डिजिटल वीडियो
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.