Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया : निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर रविवार की रात तेज रफ्तार हाइवा ने टेंट का सामान लेकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार टेंट कारोबारी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्राली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसा फेफना थाना क्षेत्र के मुबारकपुर स्थित पशुपति बाबा स्थान के पास हुआ। मृतकों की पहचान दोकटी थाना क्षेत्र के बाबू के शिवपुर, लालगंज निवासी टेंट कारोबारी रामकुमार पांडेय (42) और मजदूर निर्मल वर्मा (40) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में अमर चौधरी (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े - Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार

बताया जाता है कि रामकुमार पांडेय अपने मजदूरों के साथ ससुराल में आयोजित एक तिलक समारोह में टेंट लगाने गए थे। वहां पिछले चार दिनों से टेंट लगाने का काम चल रहा था। रविवार की रात काम समाप्त होने के बाद टेंट का सामान दो ट्रैक्टर-ट्रालियों पर लादकर सभी घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुबारकपुर के पास तेज रफ्तार हाइवा ने एक ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
बलिया : निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर रविवार की रात तेज रफ्तार हाइवा ने टेंट का सामान लेकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्राली...
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.