- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रशेखर नगर चौकी अंतर्गत शनिवार देर शाम मनबढ़ों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी नगर ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।
सीओ सिटी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है।
