लखनऊ: अनंत नगर योजना में 41 बीघा में बनेगी खूबसूरत झील, प्रकृति के बीच मिलेगा सुकून

लखनऊ। मोहन रोड स्थित अनंत नगर आवासीय योजना में अब जल्द ही प्राकृतिक सुंदरता का अनूठा दृश्य देखने को मिलेगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) सेक्टर-8 के आमोद खंड में 41 बीघे क्षेत्रफल में एक भव्य झील का निर्माण करने जा रहा है, जिससे न केवल योजना की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।

एलडीए इस योजना को कुल 785 एकड़ में चंडीगढ़/पंचकुला की तरह ग्रिड पैटर्न पर 6,500 करोड़ रुपये की लागत से विकसित कर रहा है। योजना में आठ सेक्टर होंगे, जिनमें रो-हाउस, फ्लैट, अपार्टमेंट, एजुकेशनल सिटी, पार्क और वाणिज्यिक सुविधाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़े - Lucknow News: लोकभवन के सामने महिला के आत्मदाह के प्रयास को पुलिस ने विफल किया

झील की खासियतें

झील में बोटिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

रंग-बिरंगी लाइटिंग से शाम का दृश्य आकर्षक होगा।

बैठने के लिए सीटें और टहलने के लिए सुंदर पाथवे बनाए जाएंगे।

झील के चारों ओर वेटलैंड की तर्ज पर हरियाली और पेड़-पौधे लगाए जाएंगे।

प्रवासी पक्षियों का बसेरा बनेगा और उनकी चहचहाहट से माहौल जीवंत होगा।

एलडीए ने ड्रोन और स्थलीय सर्वेक्षण के आधार पर झील का लेआउट तैयार कर लिया है।

14 दिन में 923 भूखंडों का पंजीयन

4 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटन के बाद से अनंत नगर योजना को लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। सेक्टर-6 आदर्श खंड के 334 भूखंडों के लिए पंजीयन प्रक्रिया 5 मई तक खुलेगी। अभी तक 923 लोगों ने भूखंड मूल्य का 5% जमा कर पंजीयन कराया है, जबकि 12,420 आवेदन प्रक्रिया में हैं। इसके अतिरिक्त, 10,036 लोगों ने ₹1100 जमा कर पंजीयन बुकलेट खरीदी है।

योजना में शामिल प्रमुख विशेषताएं

74.25 एकड़ में एजुकेशनल सिटी

42 एकड़ भूमि पर विशाल सेंट्रल पार्क

प्रत्येक सेक्टर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व्यवस्था

सेक्टोरल शॉपिंग सेंटर और वेन्डर जोन

बड़े चौराहों पर रोटरी का निर्माण

अन्य सेक्टरों में 18 बड़े पार्क

मोहान रोड पर आउटर रिंग रोड से कनेक्टिविटी

102 एकड़ क्षेत्र में विशेष शैक्षिक जोन

अनंत नगर योजना शहरवासियों को एक स्मार्ट, हरित और सुविधा सम्पन्न जीवनशैली का अनुभव देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.