भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह की जीत के लिए जुटे चुनावी विस्तारक

लखनऊ । लोकसभा चुनाव में भाजपा के चुनावी विस्तारकों ने मंडल स्तर पर कार्य योजना बनाकर सम्पर्क तेज कर दिया है। भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह की जीत के लिए सभी विधानसभाओं में चुनावी विस्तारक दिन रात एक कर रहे हैं। विस्तारकों को पार्टी से मिले मार्गदर्शन के अनुसार नये व पुराने पदाधिकारियों, व्यापारी नेताओं, अधिवक्ता, किसान समूहों से विस्तारक निरंतर सम्पर्क कर रहे है।

लखनऊ पूर्वी विधानसभा में सक्रिय कार्यकर्ता के आवास पर पहुचें लोकसभा चुनाव के विस्तारक श्रीप्रकाश उपाध्याय ने छोटी बैठक कर बूथ के कार्यकर्ताओं को चुनाव में अपनी ताकत लगाने को कहा। सक्रिय कार्यकर्ताओं की ओर से राजनाथ सिंह के पुन: उम्मीदवार बनाये जाने पर प्रसन्नता जाहिर कर फिर से जीतेगें का संकल्प लिया।

लोकसभा चुनाव में कैंट विधानसभा के विस्तारक विभोर ने कण्टोमेंट क्षेत्र में पुराने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पार्टी उम्मीदवार राजनाथ सिंह के चुनाव में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। कैंट विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ता संजय ने विस्तारक से कहा कि भाजपा के हमारे नेतृत्व राजनाथ सिंह आज फिर से हमारे उम्मीदवार है और उनकी जीत सुनिश्चित है। इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर पूरा जोर है।

महापौर, एमएलसी, अध्यक्ष करेंगे बैठक

भाजपा की ओर से लखनऊ में अपना उम्मीदवार राजनाथ सिंह को घोषित करते ही महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी मुकेश शर्मा ने बैठक की। तीनों ही पदाधिकारियों ने सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं से वार्ता शुरु कर दी है। लोकसभा चुनाव में चुनावी बैठकें करते हुए महापौर, एमएलसी, महानगर अध्यक्ष दिखायी देगें।

यह भी पढ़े - लखनऊ में राजनाथ सिंह ने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, कहा— हर चुनौती से निपटने में सक्षम है भारत

खबरें और भी हैं

Latest News

रोहुआ में ‘स्कूल चलो रैली’ से गूंजा सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश, बच्चों और शिक्षकों में दिखा उत्साह रोहुआ में ‘स्कूल चलो रैली’ से गूंजा सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश, बच्चों और शिक्षकों में दिखा उत्साह
बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी की ग्राम पंचायत रोहुआ में ‘सब पढ़ें-सब बढ़ें’ का संदेश लेकर समस्त परिषदीय और सहायता प्राप्त...
लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.