लखीमपुर खीरी: युवक की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव 

लखीमपुर खीरी: थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव बेलिहान निवासी एक युवक का शव गन्ने के खेत में बरामद हुआ है। वह शनिवार की रात गांव में ही एक बर्थ डे पार्टी में शामिल होने गया था। जहां उसका बार बालाओं के डांस करते समय स्टेज पर चढ़ने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था।

इसके बाद से वह गायब था। मृतक के परिवार वालों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पीटकर हत्या करने और शव गन्ने के खेत में फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवार वालों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।

थाना फूलबेहड़ के गांव बेलिहान निवासी रामविलास का भतीजा करन (20) हिमांचल में मजदूरी करता था। वह कुछ दिन पहले ही गांव आया था। शनिवार को गांव बेलिहान निवासी रामविलास की नातिन अनुष्का का जन्मदिन था, जिसकी खुशी में पार्टी आयोजित की गई थी। साथ ही डांस कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था, जिसमे बार बालाओं को बुलाया गया था। पार्टी में रामविलास के बेटे रवि के दोस्त भी आए हुए थे। दोस्तों ने शराब पी।

बताते हैं कि देर रात बार बालाओं का डांस हो रहा था। रामविलास का भतीजा करन (20) पुत्र वेद प्रकाश स्टेज पर चढ़ने लगा। इसको लेकर उसका रवि के दोस्तों से विवाद हुआ। रात करीब 10 बजे करन अचानक गायब हो गया। रात भर उसकी तलाश हुई, लेकिन वह नहीं मिला। सुबह करीब छह बजे तलाश के दौरान उसका शव गांव के दक्षिण करीब 200 मीटर दूर एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ।

शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हत्या की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी गणेश प्रसाद साहा, सीओ धौरहरा पीपी सिंह और प्रभारी निरीक्षक राजू राव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

उसके शरीर और गले पर चोट के निशान है। घरवालों का आरोप है कि करन की पीट पीट कर हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक राजू राव ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हो रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, लेकिन अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। 

छह संदिग्ध पुलिस की हिरासत में
लखीमपुर खीरी। गांव बेलिहान निवासी करन की हत्या मामले में पुलिस ने अपनी तफ्तीश तेज कर दी है। पुलिस ने रामविलास के बेटे रवि के दोस्तों के साथ छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। उधर करन की हत्या से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। 

शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं देखी है। पुलिस गंभीरता से पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही  घटना का खुलासा होगा, जो दोषी होंगे उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - गणेश प्रसाद साहा, एसपी

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.