बलिया में ब्लॉक संसाधन केन्द्रों पर होगा दिव्यांग बच्चों का पंजीकरण, 7 जुलाई से शिविर शुरू

बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने जानकारी दी कि जनपद स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन एवं उनके समग्र पुनर्वास के उद्देश्य से विकासखंड स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ये शिविर 07 जुलाई से जिले के सभी ब्लॉक संसाधन केन्द्रों (BRC) पर निर्धारित तिथियों पर आयोजित होंगे।

शिविर के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीकरण कराया जाएगा। पंजीकरण के लिए अभिभावकों को निम्नलिखित दस्तावेज लेकर आना होगा:

यह भी पढ़े - बलिया और गाजीपुर को ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन की सौगात, 8 अप्रैल से चलेगी झांसी-आसनसोल स्पेशल

• दिव्यांगता प्रमाण पत्र (मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत, न्यूनतम 40% दिव्यांगता अनिवार्य)

• आय प्रमाण पत्र (बीपीएल – ग्राम प्रधान द्वारा जारी किया गया भी मान्य)

• निवास प्रमाण पत्र

• आधार कार्ड

• दो हालिया फोटो जिसमें दिव्यांगता स्पष्ट हो

• मोबाइल नंबर

इन दस्तावेजों के साथ अभिभावक अपने विकासखंड के अनुसार तय तारीख पर शिविर में पंजीकरण करा सकते हैं। शिविर का समय प्रातः 11 बजे से शाम 03 बजे तक निर्धारित किया गया है।

शिविरों की तिथियां इस प्रकार हैं:

• सीयर – 07 जुलाई

• नगरा – 08 जुलाई

• रसड़ा – 09 जुलाई

• चिलकहर – 10 जुलाई

• गड़वार – 11 जुलाई

• सोहांव – 14 जुलाई

• हनुमानगंज – 15 जुलाई

• बेरुअरबारी – 16 जुलाई

• बांसडीह – 17 जुलाई

• नवानगर – 18 जुलाई

• पंदह – 19 जुलाई

• रेवती – 21 जुलाई

• मनियर – 22 जुलाई

• बैरिया – 23 जुलाई

• बेलहरी – 24 जुलाई

• दुबहड़ – 25 जुलाई

• मुरलीछपरा – 26 जुलाई

शिविरों का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और उन्हें समुचित सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.