Jaunpur News: ताजिया जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पांच युवक, दो की मौत, तीन झुलसे

जौनपुर (खुटहन) : जिले के खुटहन थाना क्षेत्र स्थित सधनपुर गांव में रविवार को ताजिया जुलूस के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य झुलस गए। घटना के बाद गांव में आक्रोश और शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सधनपुर गांव से हर साल की तरह इस बार भी ताजिया जुलूस निकाला गया, जिसे पटैला गांव स्थित कर्बला में दफन किया गया था। वहां से लौटते समय ताजिया का अवशेष ढांचा गांव के पास एक पानी की टंकी के पास से गुजरते हुए लटके हुए हाईटेंशन तार से टकरा गया।

इस संपर्क में आने से अल्तमस (20), मोहम्मद कैफ (21), मोहम्मद मोबीन (25), मोहम्मद बेलाल (22) और मोहम्मद रमजान (26) झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले जाया गया।

चिकित्सकों ने गंभीर रूप से झुलसे अल्तमस और मोहम्मद कैफ को जिला अस्पताल रेफर किया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन अन्य झुलसे युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

घटना को लेकर गांव में गहरा रोष है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाईटेंशन लाइन का एक फेस लटक रहा था, जिसकी शिकायत पहले ही एसडीएम शाहगंज और विद्युत विभाग को की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ देर रात लगभग 12 बजे मौके पर पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

गांव में इस हादसे के बाद से शोक और नाराजगी का माहौल है, वहीं स्थानीय लोग इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.