Lakhimpur Kheri News: अल्लीपुर गांव में आग से तीन घर राख, लाखों का नुकसान

बेहजम (लखीमपुर खीरी)। थाना फरधान क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लगने से तीन घर जलकर खाक हो गए। आग में घरों का सारा सामान नष्ट हो गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

तेज आंधी के बाद भड़की आग, तीन घर चपेट में आए

ग्राम प्रधान पति इलियास के अनुसार, दोपहर के समय तेज आंधी चल रही थी। इसी दौरान शब्बन के घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही लपटों ने पड़ोस में रहने वाले उसके बेटों नशीर और जुबैर के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। तीनों घरों में भीषण आग लगने से पूरा गांव दहशत में आ गया।

घरों में रखा सारा सामान खाक, महिलाएं बच्चों को लेकर भागीं बाहर

घटना के वक्त शब्बन गांव में ही मजदूरी कर रहा था और उसके दोनों बेटे बाहर काम पर गए हुए थे। घर पर सिर्फ महिलाएं थीं, जो किसी तरह बच्चों को लेकर बाहर निकल सकीं। शब्बन के घर में राशन, बर्तन, कपड़े सहित पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया।

जुबैर की पत्नी नूरजहां ने बताया कि उनका घर पूरी तरह जल गया है, खाने और पहनने तक के लिए कुछ नहीं बचा। वहीं, नशीर की पत्नी कुलसुम ने बताया कि दो महीने पहले खरीदी गई नई बाइक भी आग की भेंट चढ़ गई। पूरा गृहस्थी का सामान राख हो गया है।

गरीब परिवारों पर टूटा कहर, प्रशासन ने जांच शुरू की

तीनों पीड़ित परिवार बेहद गरीब हैं और भूमिहीन हैं। ये लोग मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। अब उनके पास न रहने को घर बचा है, न ही जीवन की मूलभूत जरूरतों का सामान।

राजस्व निरीक्षक कमल कुमार सिंह ने बताया कि आगजनी की सूचना मिली है। मौके की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.