Lakhimpur Kheri News: मंदिर जा रही महिला के कान से कुंडल नोचकर भागा उचक्का, दिनदहाड़े वारदात से दहशत

लखीमपुर खीरी। शहर में चोरी, लूट और छिनैती की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला भटनागर कॉलोनी का है, जहां रविवार सुबह मंदिर जा रही एक महिला को निशाना बनाते हुए एक उचक्के ने उसके कान से कुंडल छीन लिया और फरार हो गया। इस वारदात में महिला घायल हो गई, उसका कान फट गया।

मंदिर जाने निकली थी महिला, पीछे से आया बदमाश

पीड़ित महिला अनीता अग्रवाल ने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे वह पूजा के लिए मंदिर जा रही थीं। जैसे ही वह घर से बाहर निकलीं, एक अज्ञात युवक पीछे से आया और बिना कुछ समझने का मौका दिए उनके कान पर झपट्टा मारकर कुंडल नोच लिया। अनीता के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग तुरंत बाहर निकल आए।

मोहल्ले में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

वारदात के बाद मोहल्ले में दहशत फैल गई। लोगों ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़िता से पूछताछ की।

पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

एफआईआर दर्ज, जल्द खुलासा का दावा

सदर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि अनीता अग्रवाल की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम हर पहलु से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.