Ballia News : दोस्तों के साथ नहाते समय सरयू नदी में डूबा किशोर, तलाश जारी

बलिया : रेवती थाना क्षेत्र के नवकागांव के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय किशोर सरयू नदी में डूब गया। झरकटहां गांव निवासी मंदीप ठाकुर पुत्र स्व. सनोज ठाकुर अपने दोस्तों बसंत ठाकुर और लालू ठाकुर के साथ साइकिल से टीएस बंधा के डयनिया ढाला होते हुए नवकागांव पहुंचा था।

तीनों युवक दीनानाथ यादव के डेरा के पास नदी में नहा रहे थे, तभी नहाते-नहाते मंदीप अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की और जोर-जोर से शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर जुटे, लेकिन तब तक मंदीप नदी में लापता हो चुका था।

यह भी पढ़े - Ballia News: नकाबपोश बदमाशों ने किशोर पर किया हमला, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। किशोर की मां मीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से किशोर की तलाश लगातार जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.