Kasganj News: छात्राओं के उत्पीड़न और शिक्षकों की लापरवाही पर विद्यार्थी परिषद ने उठाई आवाज

कासगंज: कासगंज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं के उत्पीड़न और शिक्षकों की लापरवाही का मामला सामने आया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) पटियाली के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एसडीएम से शिकायत कर दोषी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि विद्यालय में पढ़ाई नहीं होती, शिक्षक कक्षाओं में मोबाइल चलाते हैं, और छात्राओं से अनुचित व्यवहार किया जाता है।

शिक्षकों पर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप

ABVP कार्यकर्ताओं ने संयोजक शिवम यादव के नेतृत्व में तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि—

  • प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर 500 रुपये वसूले जा रहे हैं।
  • विद्यालय स्टाफ पढ़ाने के बजाय ऑफिस में बैठकर फोन चलाता है।
  • शिक्षक और कर्मचारी समय से विद्यालय नहीं पहुंचते, कई बार स्कूल देर से खुलता है।
  • छात्राओं से अभद्र भाषा में बात की जाती है।
  • कक्षा 11 और 12 में इस सत्र में कोई अध्ययन कार्य नहीं हुआ।
  • प्रैक्टिकल की जानकारी मांगने पर प्रधानाचार्य ने धमकी भरे लहजे में जवाब दिया कि लैब केवल हाईस्कूल के छात्रों के लिए है।
  • विद्यालय परिसर में फास्ट फूड के ठेले लगवाकर बिक्री कराई जाती है।
  • कर्मचारियों के बजाय छात्राओं से झाड़ू लगवाई जाती है।

तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान विभाग सह-संयोजक कुश गुप्ता, प्रांत सह एसएफडी संयोजक शिवम यादव, नगर सोशल मीडिया संयोजक अंबुज द्विवेदी, तहसील संयोजक रंजीत तोमर, जिला सह कला मंच संयोजिका मेघा, सह नगर मंत्री काजल मिश्रा, सह सोशल मीडिया संयोजक अंशुल मिश्रा, दुष्यंत राठौर, विवेक चौहान, नगर खेल प्रमुख देव मिश्रा और संभव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Saharanpur News: पड़ोसियों के विवाद में चली गोली, 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत; आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश Saharanpur News: पड़ोसियों के विवाद में चली गोली, 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत; आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश
सहारनपुर। देवबंद कोतवाली क्षेत्र के नन्हेड़ा सादा गांव में शुक्रवार देर रात पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप...
Ram Mandir Donation Controversy: टैक्सी ड्राइवर से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर सवालों के घेरे में, दान विवाद में नाम आने से बढ़ी चर्चा
आज का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आपका दिन
Ballia News: 14 जून को होगी यूपीपीएससी प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा, 13 केंद्रों पर 5643 अभ्यर्थी होंगे शामिल
Ballia News: करिहरा में 22 जून से होगी संगीतमय रामकथा, विधायक केतकी सिंह ने किया भूमि पूजन
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.