Kasganj News: जिले के सात विकास खंडों पर होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, दांपत्य सूत्र बंधन में बंधेंगे 213 नवयुगल जोड़े 

कासगंज: जिले के सात विकास खंडों मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आज मंगलवार को संपन्न होगा। जिसकी तैयारियों के लेकर अधिकारियों ने अंतिम रूप दे दिया है। 213 नवयुगल जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन में बंधेंगे। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी विवाह समारोह में उपस्थित होकर नवयुगलों को आशीर्वाद देंगे। 

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि ब्लाक परिसर कासगंज, सोरों, गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा, अमांपुर, पटियाली और सहावर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन होगा। एक सप्ताह पूर्व तक पोर्टल पर प्राप्त 213 पंजीकृत आवेदकों को ही सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

विकास खंड परिसर कासगंज में होने वाले कार्यक्रम में 82, विकास खंड सहावर के लखन मैरिज होम, रानी अवंतीवाई नगर, मोहनपुर रोड सहावर के कार्यक्रम में 65 तथा विकास खंड सिढ़पुरा के बृज फार्म हाउस एटा रोड सिढ़पुरा में होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 66 जोड़े शामिल होंगे। इस प्रकार कुल 213 जोड़ों का विवाह कराया जाना है। 

उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कन्या के दांपत्य जीवन की खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना के लिए सहायता राशि 35 हजार रूपये कन्या के खाते में अंतरित की जाती है। विवाह संस्कार के लिए 10 हजार रूपये का सामान भेंट स्वरूप एवं छह हजार रूपये कार्यक्रम आयोजन के लिए भोजन पंडाल, पेयजल विद्युत, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर व्यय करने का प्राविधान है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.