कासगंज: कब्रिस्तान से लोहे का गेट चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

कासगंज: कासगंज के नगला भबूति गांव के पास स्थित कब्रिस्तान से चोर लोहे का मुख्य गेट चुराकर ले गए। साथ ही, बाउंड्रीवाल को भी नुकसान पहुंचाया गया है। इस घटना से ग्रामीणों में भारी रोष है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

शनिवार रात चोरों ने कब्रिस्तान का लोहे का गेट चोरी कर लिया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि गेट गायब है। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बाउंड्रीवाल के कुछ हिस्सों को भी तोड़फोड़ का निशाना बनाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और घटना पर आक्रोश व्यक्त किया।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

ग्रामीण शरीफ मोहम्मद ने बताया कि शरारती तत्वों ने कब्रिस्तान का गेट चुराया है, जिससे गांव के लोग आहत हैं। समीर खान, तहजीव अल्वी, जुम्मन, चाहत मियां, रिजवान और साजिव सहित अन्य ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि घटना की तहरीर मिल चुकी है और जांच जारी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने मामले को गंभीरता से लेने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.