UP: शिक्षक को गोली मारने वाले दो छात्र गिरफ्तार, शरण देने में बहनोई और भाई को भी पुलिस ने पकड़ा, जानें- मामला

कानपुर में शिक्षक को गोली मारने वाले दो छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कानपुर में शिक्षक को गोली मारने वाले दो छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शरण देने में बहनोई और भाई को भी पुलिस ने पकड़ लिया।

कानपुर: चौबेपुर थानाक्षेत्र में इंटर कॉलेज में सहपाठी छात्रा पर टिप्पणी करने पर शिक्षक ने कक्षा नौ के छात्र को डंडे से पीट दिया। गुस्से में बदला लेने के लिए कॉलेज में ही पढ़ने वाले छात्र के बड़े चचेरे भाई ने शिक्षक पर तमंचे से दो फायर झोंक दिए। मामले में गोली लगने से दो लोग घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी। इधर, पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद ही दोनों कन्नौज भाग निकले थे। पुलिस ने आरोपियों को शरण देने वाले में बहनोई और भाई को भी गिरफ्तार किया है।

यह था मामला

चचेरे भाई को डांटने पर भजन लाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिक्षण संस्थान (कोचिंग सेंटर) में शुक्रवार सुबह 16 साल के एक छात्र ने शिक्षक पर तमंचे से फायर झोंक दिया जिससे शिक्षक के साथ एक छात्रा भी घायल हो गई। गोली चलाने के बाद हमलावर साथी के साथ भाग निकला। वारदात से शिक्षण संस्थान में अफरातफरी मच गई। पढ़ने आए सभी छात्र-छात्राओं को घर भेज दिया गया।

पुलिस कमिश्नर के साथ भारी फोर्स शिक्षण संस्थान पहुंचा और घंटों तहकीकात की। घायल शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने दो छात्रों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट लिखी है। शिक्षक ने बताया कि छेड़छाड़ को लेकर छात्र को डांटा था तो उसने अपने चचेरे भाई के साथ यह हमला किया।

कैमरे में पैदल भागते नजर दोनों आरोपी

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, जिनमें दोनों आरोपी छात्र वारदात के बाद पैदल ही त्रिलोकपुर गांव की ओर भागते नजर आए। एसीपी आई पी सिंह ने बताया कि आरोपी छात्रों की तलाश के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

एक छात्र का पिता जा चुका जेल

कोचिंग सेंटर में शिक्षक पर जानलेवा हमले के बाद यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों में दहशत व्याप्त हो गई है। बताया गया है कि घटना से एक दिन पहले संस्थान की छात्रा के साथ बदसलूकी को लेकर शिक्षक ने छात्र को फटकार लगाई थी। इसी बात पर छात्र ने जानलेवा हमले की योजना बना डाली। डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि आरोपी छात्र के पिता के खिलाफ दो मुकदमे पंजीकृत हैं। एक मामले में वह जेल भी जा चुका है। पुलिस आरोपी छात्रों की पारिवारिक पृष्ठभूमि खंगालने में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.