Kanpur News: दरोगा के खिलाफ पत्र वायरल, वसूली और अवैध संबंध समेत कई आरोप लगे, जांच जारी

कानपुर में दरोगा के खिलाफ पत्र वायरल हो रहा है। जिसमें वैध वसूली और अवैध संबंधों में फंसे होने के आरोप लगाए गए हैं। अमृत विचार डॉट कॉम वायरल पत्र की पुष्टि नहीं करता है।

कानपुर: कानपुर कमिश्नरेट में गुमनाम वायरल पत्र में 22 वर्षों से कानपुर में तैनात दरोगा पर कई आरोप लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पत्र में दारोगा के खिलाफ अवैध वसूली और अवैध संबंधों में फंसे होने के आरोप लगाए गए हैं। ट्रांसफर के बाद भी कानपुर में जमे होने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आरोपी दरोगा को फिलहाल रिलीव कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस पत्र को महिला पुलिसकर्मियों की ओर से वायरल किया गया है। अमृत विचार डॉट कॉम वायरल पत्र की पुष्टि नहीं करता है। 

बुधवार को पुलिस विभाग से एक गुमनाम पत्र वायरल हुआ। जिस दरोगा पर आरोप लगाए गए हैं वह बीते 22 वर्षों से कानपुर में तैनात थे। ट्रांसफर के बाद भी दरोगा कैसे अपने पद पर तैनात रहे? जिम्मेदार अधिकारियों की नजर उस पर क्यों नहीं गई? ये सवाल उठने लगे हैं। वायरल पत्र में दरोगा पर वसूली समेत अवैध संबंध जैसे आरोप लगाए गए हैं। पत्र में आरोप लगा है कि दरोगा रहते हुए भी कभी थाने की पोस्टिंग नहीं ली।

इस दौरान वे अधिकारियों के विश्वास का नाजायज फायदा उठाते रहे। इस मामले में डीसीपी मुख्यालय शिवाजी ने बताया कि वह पहले कॉन्स्टेबल थे और कानपुर में 12 साल रहे। उससे पहले भी वे जीआरपी में तैनात थे। जीआरपी कानपुर में वे सीओ ऑफिस में तैनात रहे। इसके बाद दोबारा उनकी पोस्टिंग यहीं हो गई थी। उनका ट्रांसफर भी हो गया था। फिलहाल उन्हें रिलीव कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गुमनाम पत्र की जांच कराई जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.