जालौन: सफाई नायक को सभासद प्रतिनिधि ने दी धमकी तो जमकर हुआ हंगामा

कदौरा/जालौन: नगर पंचायत कदौरा में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। सफाई करने वाले सभी कर्मी हड़ताल पर चले गए। यह कदम तब उठाया जब सभासद प्रतिनिधि द्वारा सफाई नायक को जूते से मारने व जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व अधिशासी अधिकारी ने सफाई नायक को समझने का प्रयास किया लेकिन कोई असर नहीं हुआ। देर शाम तक मानमनौव्वल का दौर चलता रहा।

मंगलवार को नगर पंचायत के सफाई नायक राहुल सोनी, किशोरी लाल व रामबाबू सफाई कर्मचारियों को सफाई कार्य के लिए वार्ड में भेज रहे थे, तभी वार्ड नंबर 9 के सभासद सविता गुप्ता के प्रतिनिधि महेश गुप्ता आए और सफाई नायक से अभद्रता करने लगे। सफाई नायक ने कहा कि कोई बात है तो वह अधिशासी अधिकारी से शिकायत करें। 

cats3

इस बात से सभासद प्रतिनिधि भड़क गए और सफाई नायकों को जूता मारने की धमकी देने लगे इस पर बहश हो गई तो अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली। इसकी भनक सफाई कर्मचारियों  को हुई तो वह आक्रोशित हो गए। नगर की सफाई करने से मना करते हुए हड़ताल शुरू कर दी। 

हड़ताल की जानकारी पर मौके पर पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि रविकांत शिवहरे ने सफाई नायकों को समझने का प्रयास किया लेकिन सफाई कर्मी नही माने सफाई कर्मचारी की मांग थी की सभासद प्रतिनिधि आए दिन अभ्रद्ता करते है जिस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की बात कही है। 

सभासद प्रतिनिधि महेश गुप्ता ने कहा की वार्ड की सफाई व्यस्था को ले कर सफाई नायक से कहा तो वो अभद्रता करने लगा। फिलहाल पूरे दिन यह मामला तूल पकड़े रहा। परिसर में जमकर नारेबाजी हुई, सफाईकर्मचारी कार्रवाई की मांग करने लगे।

फोन पर कर चुके अभ्रदता
कदौरा । नगर पंचायत के वार्ड सभासद प्रतिनिधि महेश गुप्ता द्वारा एक माह पूर्व भी द्वारा सफाई नायक राहुल सोनी से फोन पर अभ्र्दता कर चुके है जिसका आडियो सोसल मीडिया पर वायरल हुआ था लेकिन अध्यक्ष प्रतिनिधि व अधिशासी अधिकारी द्वारा गंभीरता से न लेना मामला बढ़ गया और सफाई कर्मी हड़ताल करने को विवश हो गए।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.