Hardoi Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत, एक घायल

शाहाबाद (हरदोई): शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। एलआईसी ऑफिस और कोतवाली के बीच करीब सुबह 3 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

उन्नाव के आवास विकास निवासी सुमित (30) अपनी पत्नी संगीता कुमारी (26) और भांजे लकी (19) के साथ रामपुर में अपने भांजे विराट के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गया था। पार्टी के दौरान कुछ कहासुनी होने पर नाराज सुमित रात में ही बाइक से अपनी पत्नी और भांजे के साथ घर लौटने लगा।

रविवार तड़के 3 बजे, जब उनकी बाइक एलआईसी ऑफिस और कोतवाली के बीच पहुंची, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संगीता और लकी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमित घायल हो गया।

पुलिस और एंबुलेंस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने संगीता और लकी को मृत घोषित कर दिया। सुमित को मामूली चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर है।

परिजनों का पहुंचना और कार्रवाई:

उन्नाव से सुमित के परिजन सूचना पाकर शाहाबाद पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.