हरदोई: बाइक सवार युवक और दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, कोहराम

बेनीगंज, हरदोई। जिले के बाबा मंदिर से मुंडन संस्कार के बाद बाइक से वापस लौट रहा युवक और उसकी रिश्तेदार दो महिलाएं सड़क हादसे का शिकार हो गईं। बरगदिया गांव के पास नैमिषारण्य रोड पर हुए हादसे में युवक और एक महिला सीतापुर, जबकि दूसरी महिला सुरसा थाने के पुरवा गांव की बताई जा रही है।

बताया गया है कि सीतापुर जिले के इमलिया थाना मिश्रिख निवासी 23 वर्षीय सूरज पुत्र सुंदरलाल शुक्रवार को अपने पुत्र आनंद का मुंडन संस्कार कराने के लिए हरदोई बाबा मंदिर गया हुआ था। संस्कार पूरा होने के बाद सूरज बाइक पर अपने  परिवार की 50 वर्षीय सदाप्यारी पत्नी शम्भू और सुरसा थाने के पुरवा निवासी मिश्रीलाल की 40 वर्षीय पत्नी निर्मला को ले कर वापस इमलिया जा रहा था।

उसी बीच बरगदिया गांव के पास नैमिषारण्य रोड पर पहुंचते ही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने सूरज की बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार तीनों की वहीं पर मौत हो गई। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्ज़े में लेते हुए हादसे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। उधर हादसे की खबर सुनते ही इमलिया गांव में मातम पसरा हुआ है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.