11 माह पहले हुई थी अनामिका की शादी

हरदोई : अनामिका शादी का पहला बसंत भी नहीं देख सकीं। 11 माह पहले परिणय सूत्र बंधन में बंधी अनामिका की मौत संदिग्ध हालत में हो गई। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में दहेज़ में 5 लाख रुपये और बुलेट की मांग के चलते पुत्री की पीट-पीटकर हत्या का आरोप ससुरालियों पर लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्नाव ज़िलेे के बहादुरपुर खंझड़ी थाना औरास निवासी दिनेश पुत्र नन्हक्के ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि करीब 11 महीने पहले उसने अपनी पुत्री अनामिका की शादी कासिमपुर थाने के भीढी गांव निवासी अनुज उर्फ पुत्तू पुत्र मुकेश शुक्ला के साथ की थी। आरोप है कि पति अनुज उर्फ पुत्तू, उसका भाई गोपाल, प्रांशु व दिनेश के अलावा उमा पत्नी पकंज और ममता पत्नी दिनेश दहेज़ में 5 लाख रुपये और बुलेट की मांग करते हुए आए दिन अनामिका को मारते-पीटते थे। एसएचओ कासिमपुर विजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.