Hamirpur News: युवक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, मदद के लिए लगाती रही गुहार… पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

हमीरपुर में युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में जांच शुरू की।

हमीरपुर: मुस्करा में घर में घुसकर सो रही युवती का मुंह दबा मारपीट कर धमकाने के बाद आरोपी युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

मुस्करा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात करीब दो बजे अपने मकान में एक अलग कमरे में सो रही थी। जबकि उसके परिजन घर में अलग-अलग दूसरे कमरों में सो रहे थे। तभी गांव का युवक नितिन यादव उर्फ खंटी पुत्र लखनलाल युवती के कमरे में घुस आया और कमरे को अंदर से बंद कर युवती का मुंह दबा दिया।

आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट करते हुए बलात्कार किया। पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म के दौरान युवती ने मदद के लिए गुहार लगाई। इस पर आरोपी कमरे से बाहर नहीं निकला न ही युवती को निकलने दिया। तब सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.