विवाहिता नीरज की गला रेतकर हत्या, आरोपी पति ने कोर्ट में किया सरेंडर

गोरखपुर: गोरखपुर के हरपुर बुदहट में 10 फरवरी 2025 को विवाहिता नीरज की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव सरसों के खेत में मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप पति पप्पू पांडेय पर लगाया था। हत्या के नौ दिन बाद आरोपी पति ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

मायके आई थी नीरज, पति बुलाने आया था

नीरज 26 जनवरी को ससुराल से मायके आई थी। 9 फरवरी, रविवार को उसका पति पप्पू भी उसे लेने आ गया। नीरज की छोटी बहन जूही के अनुसार, अगले दिन सुबह पांच बजे दीदी (नीरज) पति के साथ घर से निकली थी। थोड़ी देर बाद सिर्फ जीजा (पप्पू) लौटे।

यह भी पढ़े - Gorakhpur Triple Murder: पारिवारिक विवाद में किशोर बना हैवान, बड़े भाई, भाभी और 3 वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से हत्या

जब परिजनों ने नीरज के बारे में पूछा, तो उसने कहा कि वह जल्द ही आ जाएगी। फिर वह पेट्रोल डलवाने की बात कहकर घर से निकला और वापस नहीं आया।

खेत में मिला शव, मोबाइल किया स्विच ऑफ

काफी देर तक नीरज घर नहीं लौटी, तो परिवारवालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। इसी दौरान गांव के पास सरसों के खेत में नीरज का शव मिला। हत्या के बाद आरोपी पति ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था।

मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

नीरज की मां पानमति देवी ने हरपुर बुदहट थाने में पति पप्पू पांडेय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। आरोपी संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के समोगर गांव का निवासी है। हत्या के बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी और परिजनों पर दबाव बना रही थी। आखिरकार 9 दिन बाद उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: करियर में सफलता के साथ आर्थिक मजबूती के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य आज का राशिफल: करियर में सफलता के साथ आर्थिक मजबूती के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
मेष आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और लंबे समय...
Ballia News : शिकायत की जांच करने पहुंचे सिपाही पर हमला, पति-पत्नी समेत छह पर मुकदमा; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Ballia News: प्रसूता की मौत के मामले में एक गिरफ्तार, महिला आरोपी फरार; 40 हजार रुपये लेकर कराई गई थी डिलीवरी
वाराणसी गंगा नाव पार्टी मामला: गिरफ्तार पांच आरोपियों को अदालत से मिली जमानत
बलिया में महिला ने जीजा समेत तीन पर लगाए गंभीर आरोप, 17 वर्षों तक शोषण का दावा; मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.