गौतमबुद्ध नगर : युवक की हत्या के आरोप में भाई समेत चार लोग गिरफ्तार 

गौतमबुद्ध नगर: थाना जारचा क्षेत्र में तीन दिन पूर्व एक युवक की हत्या करने के बाद उसका शव नहर में फेंकने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को मृतक के भाई सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि छह नवंबर को थाना जारचा क्षेत्र में एक नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई थी। उन्होंने कहा कि मृतक की बुलेट मोटरसाइकिल मौके पर पाई गई थी। 

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान मृतक की पहचान आशुतोष उर्फ अंशु (उम्र करीब 30 साल) के रूप में हुई जो ग्राम धूम मानिकपुर का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि बीती रात को पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा में मामला दर्ज करके मृतक के भाई राहुल, उसके दोस्त दीपक, सुनील तथा निशु को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस ने कहा कि वह शराब पीकर अपने भाई और मां के साथ अक्सर मारपीट करता था और घटना वाले दिन भी उसने दोनों से मारपीट की थी। पुलिस ने कहा कि मृतक के भाई राहुल ने अपनी मां को मौसी के घर भेज दिया तथा अपने तीन साथियों की मदद से आशुतोष की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से उसे नहर में फेंक दिया। 

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.