फतेहपुर : गोली मारकर मजदूर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

फतेहपुर: एक गांव से दूसरे गांव शनिवार की देर शाम पैरा उतारने गए एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ललौली थाना क्षेत्र के चितापुर गांव निवासी गुड्डू उर्फ बबलू यादव मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम वह गांव से एक ट्रैक्टर में सवार होकर पैरा उतारने क्षेत्र के ही दरियापुर गांव गया था। जहां वह गांव के बाहर पैरा उतार रहा था, कि तभी किसी ने उसे गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण जब तक दौड़ कर मौके पर पहुंचते तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तत्काल कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

ललौली थाने के अपराध निरीक्षक चंद्र भूषण यादव ने बताया घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची है, जांच की जा रही है। घटना के पीछे का कारण पता लगाया जा रहा हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जायेगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.