Fatehpur News: कार में छात्रा को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म... आठ घंटे बाद बदहवास हालत में छोड़ा

फतेहपुर में कार में छात्रा को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म।

फतेहपुर में कार में छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। करीब आठ घंटे बाद बदहवास हालत में छोड़ दिया। पुलिस ने दो पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

फतेहपुर: दिनदहाड़े छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मालम सामने आया है। गांव का रहने वाला व्यक्ति साथी संग कार में नाबालिग को अगवा कर ले गया। आठ घंटे बाद बदहवास हालत में किशोरी को घर के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय कक्षा आठ की छात्रा है। पीड़िता के पिता ने बताया कि तीन नवम्बर की सुबह वह खेत पर धान काटने गए थे। करीब नौ बजे बेटी घर से खेत जा रही थी। रास्ते में गांव के दिनेश ने एक साथी के साथ मिलकर बेटी को अगवा कर लिया। शाम करीब पांच बजे बदहवास हालत में बेटी को गांव के बाहर छोड़कर चले गए।

पीड़िता ने परिजनों को बताया कि दिनेश और उसके साथी ने दुष्कर्म किया है। परिजनों ने बताया कि घटना से बेटी दहशत में है। अभी पूरी बात नहीं बता सकी है। सीओ ने बताया आरोपियों पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

आरोपी दिनेश की मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। फिलहाल उसकी कानपुर में लोकेशन मिली है। उसने कई लोगों से मोबाइल पर बातचीत भी की है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.