Fatehpur News : अदालत के फैसले को स्वीकार करें ओवैसी, गलत बयानबाजी न करें : साध्वी निरंजन ज्योति

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि ज्ञानवापी की दीवारों में त्रिशूल बना हुआ है। स्वस्तिक के निशान बने हैं। इससे साफ है कि मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाया गया है।

मुलायम सिंह जब मुख्यमंत्री थे तो पूजा-पाठ होती थी, लेकिन राजनीतिक कारण से उसे बंद करा दिया गया। अब अदालत ने ज्ञानवापी में पूजा-अर्चना का फैसला दिया है।

Fatehpur News : केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शनिवार को फतेहपुर में केंद्र सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों का गिनाया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साथा। ज्ञानवापी फैसले पर ओवैसी द्वारा मस्जिदों को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ज्ञानवापी का मतबल ज्ञान का भंडार और नन्दी चीख-चीख कर कह रहे हैं, यहां पर हमारे आराध्या हैं।

उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी की दीवारों में त्रिशूल बना हुआ है। स्वस्तिक के निशान बने हैं। इससे साफ है कि मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाया गया है। मुलायम सिंह जब मुख्यमंत्री थे तो पूजा-पाठ होती थी, लेकिन राजनीतिक कारण से उसे बंद करा दिया गया। अब अदालत ने ज्ञानवापी में पूजा-अर्चना का फैसला दिया है। ओवैसी को न्यायालय के इस फैसले को स्वीकार करना चाहिए। ओवैसी जिस तरह से गलत बयान दे रहे हैं, उससे साफ है कि वह जनता को भड़का रहे हैं।

परिवारवाद से बाहर नहीं निकल सके अखिलेश

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाजपा के सांसदों का टिकट काटने के बयान पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पहले यह बताएं कि अभी उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए अपने परिवार के 3 लोगों को टिकट दिया है। जबकि भाजपा में सबसे ज्यादा ओबीसी और दलित समाज के सांसद हैं। इससे साफ है कि अखिलेश परिवारवाद से बाहर नहीं आ सके और क्या उनको तीनों जगह पर दूसरा यादव नहीं मिला जो चुनाव लड़ सकता था।

तीसरी बार सत्ता में आ रही है भाजपा

राहुल गांधी की यात्रा पर कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां यात्रा लेकर जाकर रहे हैं, वहां गठबंधन टूट रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बार भाजपा केंद्र में तीसरी बार सत्ता में 400 के पार से आ रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश की बागडोर लेकर देश को और आगे ले जाने का काम करेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बलिया: सदर कोतवाली क्षेत्र के परिखरा स्थित महावीर नगर में सोमवार सुबह बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक सवार दो...
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाएंगे पैनोरमा स्टूडियोज और जी स्टूडियोज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.