Fatehpur Crime News: युवक की सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी, दो दिन से था लापता.

फतेहपुर। दो दिन से गायब युवक का सिर कटी लाश जंगल में मिली है। जंगल गए ग्रामीण की नजर जब पड़ी तो आसपास गांव के लोगों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पहचान कर पुलिस को सूचना दी। सिर कटी लाश मिलने के सूचना पर पुलिस अधीक्षक फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हत्या के खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया।

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर गांव के बाहर जंगल में सुबह झाड़ियों में एक युवक की सिर कटी लाश पड़ी हुई थी। सुबह करीब 11 बजे के आसपास गांव का एक व्यक्ति जंगल गया तो सिर कटी लाश देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। शव मिलने की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई। शव देखकर एक परिवार ने पहचान करते हुए पुलिस को सूचना दी। 

शव की पहचान विराहीनपुर मजरे जगजीवनपुर निवासी नरेन्द्र कुमार पटेल (19) के रूप में की गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। सिर कटी लाश मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हत्या के खुलासे के लिए थाना पुलिस को निर्देश दिया। मृतक के पिता बच्चीलाल पटेल ने थाना पुलिस को तहरीर दी कि उसका बेटा नरेंद्र कुमार पटेल 25 फरवरी के दिन से गायब था। 

जिसकी मंगलवार को सिर कटी लाश गांव के जंगल में मिली है। पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया गया है। मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रेम-प्रसंग सहित अन्य मामले पर जांच पड़ताल की जा रही है। युवक अभी एक सप्ताह पहले घर आया था।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बलिया: सदर कोतवाली क्षेत्र के परिखरा स्थित महावीर नगर में सोमवार सुबह बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक सवार दो...
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाएंगे पैनोरमा स्टूडियोज और जी स्टूडियोज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.