फर्रुखाबाद: बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव सजीव पारिया गिरफ्तार, जानें मामला

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया एडवोकेट को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने पारिया को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया। अधिवक्ता संजीव पारिया ,शिवप्रताप सिंह चीनू व अनुपम दुबे के खिलाफ वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव वाजपेई ने कचहरी में अराजकता फैलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

इस मामले में फतेहगढ़ पुलिस ने आज एडवोकेट संजीव पारिया के आवास पर छापा मार कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मुकदमे के विवेचक निरीक्षक अपराध कमलेश कुमार ने पारिया की फतेहगढ़ चौराहे से गिरफ्तारी दिखाई है। पारिया को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें  14 दिन की न्यायिक हिरासत में  जिलाजेल  फतेहगढ़ भेज दिया। अधिवक्ता राजीव वाजपेई ने बताया यह तो होना ही था।

पारिया के विरुद्ध अनेकों प्रमाणित साक्ष्य है। यह लोग कचहरी में अराजकता फैलाते थे। बताते चले संजीव पारिया डेढ़ दशक तक बार एसोसिएशन के महासचिव के पद पर कार्यरत रहे। अनुपम दुबे के जेल जाने के बाद संजीव का  क्षरण काल शुरू हो गया।

वकील राजीव बाजपेई द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उन्होंने उच्च न्यायालय प्रयाग राज का दरबाजा खटखटाया लेकिन वहां से उन्हें कोई राहत नहीं मिली। अनुपम दुबे के साथ पारिया का नाम जुड़े होने की वजह पुलिस प्रशासन की नजर उन पर टेड़ी हो गई। नतीजतन आज उन्हें जेल जाना पड़ा।

एसपी विकास कुमार ने बताया कि सजीव पारिया के बिरुध्द जानलेवा हमला करने समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। संजीव पारिया को बार कौशल ऑफ इंडिया देश के किसी न्यायाल में वकालत नामा लगाने पर रोक लगा चुका है। जिसमे अधिवक्ता शिवकुमार चीनू व आगरा जेल में बंद अनुपम दुवे का नाम शामिल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.