- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- देवरिया
- Deoria News: छत पर खेलते समय करंट की चपेट में आई 5 साल की बच्ची, मौत से परिवार में मचा कोहराम
Deoria News: छत पर खेलते समय करंट की चपेट में आई 5 साल की बच्ची, मौत से परिवार में मचा कोहराम
On
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। घटना सुरौली थाना क्षेत्र के परसा जंगल गांव की है, जहां शनिवार की शाम घर की छत पर खेलते समय बच्ची अनन्या यादव 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गई।
चीखने की आवाज सुनकर मां सरोज देवी दौड़ीं और बच्ची को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने तुरंत लकड़ी के सहारे तार हटाकर बच्ची को अलग किया, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी — मासूम ने दम तोड़ दिया।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है, वहीं परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबरें और भी हैं
Latest News
09 Nov 2025 12:10:11
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नि:शुल्क राशन वितरण का विशेष अभियान शनिवार से शुरू हो गया है, जो 25 नवंबर तक...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
