Chitrakoot News : माल न मिलने पर ही रजिस्ट्री आफिस में लगाई थी आग... पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

चित्रकूट: तो रजिस्ट्री आफिस में माल न मिलने पर ही चोरी के आरोपियों ने आग लगा दी थी। पुलिस की मानें तो, इसकी वजह जांच की दिशा मोड़ने की मंशा थी। रविवार को पुलिस ने धुस मैदान स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में हुई आगजनी का खुलासा कर दिया।

एसपी अरुण कुमार सिंह ने इस संबंध में पत्रकारवार्ता कर जानकारी दी। बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीन की तलाश जारी है। इनसे दो लैपटॉप और अन्य सामान बरामद किया गया है।  

23/24 जनवरी की रात धुस मैदान स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में आगजनी की घटना हुई थी। सब-रजिस्ट्रार राजेश सिंह की तहरीर पर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसपी ने कोतवाली कर्वी एवं एसओजी की संयुक्त टीम को गठित किया था। 11 फरवरी को पुलिस ने विवेचना से प्रकाश में आए चार आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर भैरोपागा डॉट पुल के पास से पकड़ा।

इनसे चोरी करने के उपकरण एवं चोरी का माल बरामद किया गया। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया, उनमें दीपक यादव पुत्र मुन्ना लाल निवासी कसहाई रोड कुंजनपुरवा, अजय यादव पुत्र रिंकू निवासी जनकपुरी, अरमान पुत्र अली हुसैन निवासी द्वारिकापुरी और अर्पित निषाद पुत्र अशोक निवासी धुस मैदान के पास नावघाट है.

खबरें और भी हैं

Latest News

रोहुआ में ‘स्कूल चलो रैली’ से गूंजा सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश, बच्चों और शिक्षकों में दिखा उत्साह रोहुआ में ‘स्कूल चलो रैली’ से गूंजा सब पढ़ें-सब बढ़ें का संदेश, बच्चों और शिक्षकों में दिखा उत्साह
बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी की ग्राम पंचायत रोहुआ में ‘सब पढ़ें-सब बढ़ें’ का संदेश लेकर समस्त परिषदीय और सहायता प्राप्त...
लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.