Bulandshahar Crime: 13 फरवरी को प्रेमिका की होने वाली थी शादी, नाराज प्रेमी ने घर में घुसकर मार दी गोली, खुद भी कर लिया सुसाइड

गांव नयाबांस निवासी टीटू (28 वर्ष) लोहे का गेट व जाली बनाने का काम करता था। उसका अपने पड़ोस में ही रहने वाली युवती गुड़िया से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती की 13 फरवरी को शादी थी। इससे टीटू काफी नाराज था।

Bulandshahr News : बुलंदशहर में सोमवार को एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली प्रेमिका को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी वहीं गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग कमरे में पहुंचे तो लड़की खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। जबकि युव लड़की के पैरों की तरफ गिरा पड़ा था। उसके सिर से खून निकल रहा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दोनों के परिवार वालों से पूछताछ की। मामला स्याना क्षेत्र के ग्राम नयाबांस गांव का है।

क्या है पूरा मामला

गांव नयाबांस निवासी टीटू यादव (28 वर्ष) लोहे का गेट व जाली बनाने का काम करता था। उसका अपने पड़ोस में ही रहने वाली युवती गुड़िया से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती की 13 फरवरी को शादी थी। इससे टीटू काफी नाराज था। सोमवार की दोपहर करीब दो बजे टीटू गुड़िया के घर में घुस गया और कमरे में जाकर उसे गोली मार दी। गोली लगने से गुड़िया की मौके पर ही मौत हो गई। टीटू ने वहीं पर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वारदात के समय गुड़िया के पिता खेत पर गए हुए थे। जबकि उसकी मां घर के बाहर बैठी थी। बताया गया कि टीटू दीवार कूद कर प्रेमिका के घर पहुंचा था। जानकारी मिलने पर सीओ व थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

क्या कहा एसपी सिटी ने

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि लड़के ने लड़की को गोली मारने के बाद खुद भी गोली मारकर जान दे दी है। दोनों के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया दोनों के अफेयर का मामला सामने आ रहा है। लड़की की शादी दूसरी जगह तय होने से लड़का परेशान था। जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दे डाला है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि
बलिया: बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री, भूमि और मुआवजा वितरण में अनियमितता की शिकायत पर बांसडीह एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने...
Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा
बाल सुरक्षा के लिए MLT ने लॉन्च किया ‘खुली बात’, AI चैटबॉट से माता-पिता और केयरगिवर्स को मिलेगी मदद
पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित
यूपी में 118 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.