बिजनौर: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

शाहरुख का फाइल फोटो।

बिजनौर: अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर स्थित मजार के समीप बाइक व कार की भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

थाना क्षेत्र के गांव जिकरीवाला निवासी 25 वर्षीय शाहरूख रविवार की दोपहर अपनी बाइक पर सवार होकर गांव गढ़वावाला की ओर किसी काम से गया था। दोपहर बाद वापस अपने गांव की ओर जा रहा था। मजार के समीप कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़े - बुलंदशहर: नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया, दो पुलिसकर्मी घायल

घायल को राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल शाहरूख को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते समय घायल शाहरूख ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.