जन्म दिन पर याद किये गये गांधीवादी विचारक वंशीधर दूबे

बस्ती - प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक एवं कला प्रसार समिति के उप सभापति स्वर्गीय वंशीधर दूबे को उनके 84 वे जन्म दिन पर याद किया गया। गांधी कला भवन को नई ऊंचाई देकर वैचारिक केन्द्र बनाने वाले वंशीधर दूबे की जयन्ती पर कला प्रसार समिति के सचिव एवं उनके पुत्र हरिनरायन स्वरूप के संयोजन मंे गांधी कला भवन स्थित महात्मा गांधी और वंशीधर दूबे की प्रतिमा पर परिजनों और समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण कर उनके योगदान पर चर्चा किया।

कला प्रसार समिति के सचिव हरिनरायन स्वरूप ने बताया कि उनके पिता आखिरी सांस तक महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में लगे रहे। नियति ने असमय उन्हें हमसे छीन लिया और गांधी कला भवन जो प्रमुख विचार केन्द्र के रूप में विकसित हो चुका था वहां जबरिया विकास प्राधिकरण कार्यालय खोल दिया गया। इस कारण से जनपद के लोगों ने एक महत्वपूर्ण स्थान खो दिया। गांधी कला भवन की तरह एक अन्य स्थान पर बापू पर केन्द्रित भवन बनाने की दिशा में प्रयास चल रहा है जो शीघ्र ही सबके संयुक्त प्रयास से मूर्त रूप लेगा।

यह भी पढ़े - 15 गोलियां लगने के बावजूद दुश्मनों पर फेंका ग्रेनेड, उड़ाए चिथड़े: जानिए कारगिल के हीरो योगेंद्र सिंह यादव की वीरता की कहानी

प्रमुख गांधीवादी विचारक वंशीधर दूबे केे 84 वे जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य रूप से वीरेन्द्रनाथ पाण्डेय, अमरनाथ शुक्ल,  श्रीकान्त पाण्डेय, पूनम, सीमा, रश्मि, श्रेष्ठा तिवारी, पूजा चौधरी, महेश  चौधरी, दिलीप कुमार पाण्डेय, ओम प्रकाश लाल श्रीवास्तव,सूर्यकान्त तिवारी, अरविन्द तिवारी,पदमेश दूबे, अक्षय दूबे, उदय स्वरूप आदि शामिल रहे। 1

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : कम्पोजिट विद्यालय पुरास के सात होनहार छात्रों ने बनाई मेरिट में जगह, मिला नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र Ballia News : कम्पोजिट विद्यालय पुरास के सात होनहार छात्रों ने बनाई मेरिट में जगह, मिला नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र
बलिया। ‘हिन्दुस्तान ओलंपियाड’ के पिछले सत्र का परिणाम घोषित होने के बाद जिले की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने...
बलिया के 17 परिषदीय विद्यालय बने नवाचार के केन्द्र, खगोल प्रयोगशालाएं बनीं आकर्षण का केंद्र, मऊ से पहुंचे छात्र शैक्षिक भ्रमण पर
छात्रनेता देवेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि देने बलिया पहुंचे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रामाधीन सिंह, लोकतंत्र को लेकर कही प्रेरणादायक बात
Ballia News: सावन में बलियावासियों को रेल मंत्रालय से बड़ी सौगात – अब सीधे होंगे अयोध्या, महाकाल और वैष्णो देवी के दर्शन
Lakhimpur Kheri News: अज्ञात वाहन ने कांवड़ियों से भरी ट्रॉली को मारी टक्कर, 24 से अधिक घायल, 11 की हालत गंभीर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.