बस्ती: झोपड़ीनुमा घर में लगी आग, 44 बकरियों की जलकर मौत

बस्ती। यूपी के बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के सुअरहा कला गांव में दिवाली की रात एक झोपड़ीनुमा घर में लगने से 44 बकरियों की मौत हो गई। आग की लपटें देखकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे। आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

फायर ब्रिगेड की टीम के मौके पर पहुंचने तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। मामला लालगंज थाना क्षेत्र के सुअरहा कला गांव का है। सीओ विनय चौहान ने बताया कि कुदरहा चौकी पर सूचना मिली कि सुअरहा कलां गांव निवासी नितराम के घर आग लग गई है। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई। 

उन्होंने बताया कि पीड़ित नितराम बकरी पालन का व्यवसाय करता है। झोपड़ीनुमा घर में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। राजस्व विभाग की टीम को अवगत करा दिया गया है। पीड़ित को सहायता राशि दिलवाने की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.