बरेली: भाई ने प्रेमी से बात करते पकड़ा तो गायब हुई छात्रा, उसकी सहेली कराई थी युवक से बात

बरेली : किला क्षेत्र में एक छात्रा अपने प्रेमी से बात कर रही थी। इस पर भाई ने उसे जमकर फटकार लगाई तो वह गुस्से में प्रेमी संग चली गई। छात्रा की सहेली ने युवक का नंबर दिया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला के मुताबिक उनकी 16 साल की बेटी बिहारीपुर में एक कोचिंग में पढ़ती है। कोचिंग में उनकी बेटी की सहेली भी पढ़ती है।

आरोप है कि सहेली ने उनकी बेटी से एक युवक से बात कराई और उसका नंबर भी दे दिया। इससे बेटी युवक से फोन पर बात करने लगी। वह और उनके पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर में उनकी बेटी और बेटा थे। बेटी मोबाइल से अपने प्रेमी से बात कर रही थी। जिस पर भाई ने उसे फटकार लगाई थी। जिससे नाराज होकर छात्रा प्रेमी संग चली गई।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.