संबंध बनाकर दूसरी युवती से कर ली शादी, सिपाही सस्पेंड

यूपी। बरेली में एक सिपाही पर महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है. मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद आरोपी सिपाही को नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया है. मामला बरेली के थाना सुभाष नगर थाने का है जहां तैनात सिपाही ने एक महिला के साथ यह वादा किया कि उसके साथ शादी कर लेगा और शादी का वादा करके कई दिनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं.

जब शादी की बात आई तो आरोपी सिपाही शादी से इनकार करने लगा. इसके बाद महिला ने पुलिस अधिकारियों से आरोपी सिपाही की शिकायत की. आरोप साबित होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है. बताया जा रहा है कि बरेली के सुभाष नगर थाने में सिपाही शाहनवाज की दोस्ती 3 साल पहले क्षेत्र की महिला के साथ हुई थी. सिपाही ने महिला के साथ शादी करने का झांसा दिया. कई दिनों तक संबंध बनाने के बाद सिपाही शादी से इनकार करने लगा. इसके बाद युवती ने पुलिस अधिकारियों से इस पूरे मामले की शिकायत की. शिकायत की जांच कराई गई तो आरोप सही पाए गए. इसके बाद पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया.

घटना को लेकर जानकारी देते हुए एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि सुभाष नगर थाने में एक महिला की शिकायत मिली है. महिला ने थाने के आरक्षी शाहनवाज पर गंभीर आरोप लगे हैं. आरोपी 3 साल से महिला के साथ संपर्क में था. अधिकारी के मुताबिक आरोपी उसे शादी का झांसा देता रहा फिर कहीं और शादी कर ली. महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर सुभाष नगर थाने में कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है और विभागीय कार्रवाई चल रही है.

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि
बलिया: बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री, भूमि और मुआवजा वितरण में अनियमितता की शिकायत पर बांसडीह एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने...
Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा
बाल सुरक्षा के लिए MLT ने लॉन्च किया ‘खुली बात’, AI चैटबॉट से माता-पिता और केयरगिवर्स को मिलेगी मदद
पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित
यूपी में 118 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.