थोड़ा जादू, ढेर सारी मस्ती और हंसी का धमाका! सोनी सब लेकर आया नया फैमिली एंटरटेनर ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’

मुंबई, नवंबर 2026। सोनी सब अपने नए फैमिली एंटरटेनर ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ के साथ दर्शकों को जादू, रोमांस, मस्ती और हंसी से भरपूर मनोरंजन का नया अनुभव देने के लिए तैयार है। ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट इंडिया लिमिटेड द्वारा निर्मित इस शो का प्रीमियर 18 नवंबर को रात 8 बजे होगा। शो में हिबा नवाब, अधिक मेहता और राखी विजान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह शो फैंटेसी और कॉमेडी का अनोखा मेल है, जिसमें रोजमर्रा की पारिवारिक जिंदगी के बीच जादुई घटनाएं कई दिलचस्प और मजेदार मोड़ लेकर आएंगी।

यह भी पढ़े - बाल दिवस पर ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

प्यार के लिए इंसानी दुनिया में पहुंची चुड़ैल उर्वशी

शो में हिबा नवाब उर्वशी का किरदार निभा रही हैं, जो एक प्यारी और नेकदिल चुड़ैल है। उर्वशी को आरव पटेल से बेइंतहा प्यार हो जाता है, जिसका किरदार अधिक मेहता निभा रहे हैं। आरव एक सेल्फ-मेड बिजनेसमैन और सच्चा रोमांटिक है, जो ईमानदारी, भरोसे और रिश्तों को महत्व देता है।

आरव के प्यार में उर्वशी अपनी जादुई दुनिया छोड़कर इंसानी दुनिया में उसके साथ जिंदगी बिताने का फैसला करती है। लेकिन इंसानी परिवार के तौर-तरीकों में खुद को ढालना उसके लिए आसान नहीं होता। वहीं, जब आरव को अपनी पत्नी की जादुई पहचान का पता चलता है, तो उसकी जिंदगी में एक बड़ा सरप्राइज सामने आता है।

रोजमर्रा की समस्याओं को सुलझाने के लिए उर्वशी द्वारा जादू का इस्तेमाल करने की कोशिशें उनकी शादीशुदा जिंदगी में कई मजेदार उतार-चढ़ाव लेकर आती हैं।

राखी विजान की रहस्यमयी भूमिका बढ़ाएगी रोमांच

शो में राखी विजान कामिनी के किरदार में नजर आएंगी, जो उर्वशी की मां और रहस्यमयी जादुई दुनिया की सबसे शक्तिशाली चुड़ैलों में से एक हैं। कामिनी की मौजूदगी कहानी में जादू, शरारत और मनोरंजन का नया रंग जोड़ती है।

अजय भालवंकर ने बताया शो का खास उद्देश्य

सोनी सब, मूवीज, एफटीए और इन्फोटेनमेंट के चीफ कंटेंट ऑफिसर अजय भालवंकर ने कहा, “सोनी सब में हमारा मानना है कि ऐसी कहानियां दर्शकों तक पहुंचाई जाएं, जो खुशी, सकारात्मकता और हंसी बिखेरें, साथ ही परिवारों को एक साथ आने का अवसर दें। ‘चुड़ैल चली ससुराल’ के साथ हम फैंटेसी और हास्य का एक ताजगीभरा संगम पेश कर रहे हैं, जो दर्शकों को अप्रत्याशित घटनाओं से भरी एक अनोखी दुनिया में ले जाएगा।

यह शो दिलचस्प किरदारों और मनोरंजक परिस्थितियों के साथ दर्शकों को लगातार बांधे रखने का वादा करता है। हमें उम्मीद है कि यह अनोखा मनोरंजक शो दर्शकों के जीवन में थोड़ी और हंसी, खुशी और जादू जोड़ेगा और पूरे परिवार के लिए एक शानदार मनोरंजन अनुभव साबित होगा।”

हिबा नवाब: “यह एक मजेदार और पागलपन से भरा सफर है”

उर्वशी की भूमिका निभा रहीं हिबा नवाब ने कहा, “जब मैंने पहली बार ‘चुड़ैल चली ससुराल’ की कहानी सुनी, तो मुझे याद है मैंने सोचा था कि यह एक जबरदस्त मजेदार और पूरी तरह पागलपन से भरा सफर होने वाला है। हम रोजमर्रा के पारिवारिक ड्रामे देखने के आदी हैं, लेकिन यहां हमारे पास एक ऐसी दुनिया है, जहां सबसे अनोखी और हैरान करने वाली चीजें हो सकती हैं और यही बात इसे इतना मनोरंजक बनाती है।

सेट पर कई बार ऐसे पल आते हैं, जब मैं अपने किरदार के साथ होने वाली मजेदार परिस्थितियों की वजह से खुद हंसने लगती हूं। मुझे इस किरदार को निभाने में बहुत मजा आ रहा है, क्योंकि यह मुझे चुलबुलापन दिखाने और एक कलाकार के रूप में नए प्रयोग करने का मौका देता है।

मुझे लगता है कि इस शो की सबसे खास बात यह है कि यह परिवार के साथ बैठकर खुलकर हंसने और साथ में अच्छा समय बिताने की उस सादगीभरी खुशी को फिर से लेकर आता है।”

18 नवंबर से देखिए ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’, सोमवार से शनिवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.