चलती बाइक बनी आग का गोला, जिंदा जला छात्र ; फुफेरा भाई झुलसा

बरेली : भोजीपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात नैनीताल हाईवे पर आटामाडा पेट्रोल पंप के सामने बाइक में अचानक आग लग गई। हादसे में बाइक सवार एक बीफार्मा छात्र की जलकर मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा फुफेरा भाई झुलस गया। उसे निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फतेहगंज पश्चिमी के गांव मड़ौली के निवासी अंकित गंगवार (22) गुरुवार रात बाइक से अपने फुफेरे भाई रूपेश (20) के साथ नवाबगंज से अपने घर जाने के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि नैनीताल हाईवे पर भोजीपुरा थाना क्षेत्र में आटामाडा पेट्रोल पंप के सामने बाइक में अचानक आग लग गई और पलक झपकते ही बाइक आग का गोला बन गई। बाइक चला रहे अंकित को बचने का मौका नहीं मिला, जब तक बाइक रुक पाती तो वह आग की लपटों में घिर गया। बाइक गिरते ही वह उसके नीचे दब गया, जिससे अंकित की जिंदा जलकर मौत हो गई। रूपेश भी गंभीर रूप से झुलस गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

पुलिस ने अंकित के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रूपेश को निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अंकित और रूपेश नवाबगंज के एक कॉलेज में बीफार्मा की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों ही दिवाली की छुट्टी पर घर लौट रहे थे। अचानक हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। त्योहार की खुशियां मातम भी बदल गईं है। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.