- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बरेली
- बरेली: वर्दी पहनकर स्वागत कराने वाले फर्जी महिला इंस्पेक्टर और दरोगा गिरफ्तार
बरेली: वर्दी पहनकर स्वागत कराने वाले फर्जी महिला इंस्पेक्टर और दरोगा गिरफ्तार
On
बरेली/गुलड़िया: गांव में वर्दी पहनकर घूमने वाले फर्जी महिला इंस्पेक्टर और दरोगा को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के वर्दी पहनकर गांव में घूमने और स्वागत कराने की फोटो अधिकारियों को एक्स पर पोस्ट कर शिकायत की गई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। दोनों बीएससी के छात्र हैं और साथ पढ़ते हैं।
राजपुर गौटिया निवासी राकेश के मुताबिक वह वर्तमान में थाना अलीगंज में चौकीदार है। मंगलवार को वह अपने गांव में मौजूद थे कि लोगों से जानकारी हुई कि गांव का धनवीर व मुगलपुरा निवासी क्रांति फर्जी तरीके से पुलिस की वर्दी पहन क्षेत्र में घूम रहे हैं। जिससे पुलिस की छवि खराब की जा रही है। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
खबरें और भी हैं
एक ही जगह टीवी और OTT का मजा, VZY की बिक्री 200 करोड़ रुपये के पार
By Parakh Khabar
Latest News
16 Aug 2026 08:17:37
बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर (दलन छपरा) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक पर जानलेवा...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
