बरेली: बारहवीं के छात्र का पेड़ से लटका मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

DEMO IMAGE

बरेली/भोजीपुरा: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव परेबा मोहम्मद अली गांव में 12वीं के छात्र का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह दिवाली की शाम को घर से गायब हो गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

किसान रघुवीर सिंह गंगवार का इकलौता पुत्र प्रशांत गंगवार (18) गांव मियापुर स्थित पटेल इंटर काॅलेज में इंटर का छात्र था। रघुवीर सिंह के मुताबिक बेटा रविवार शाम साढ़े पांच घर से गांव में घूमने गया था। दिवाली की पूजा के समय तक नहीं लौटा तो गांव में खोजबीन की, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला।

सोमवार को गांव का अमित कुमार गन्ना छीलने खेत में गया तो उसने प्रशांत के शव को गोरा नदी के किनारे पेड़ पर लटकता देखा। उसकी सूचना पर परिवार वाले मौके पर रोते -बिलखते पहुंच गए। चौकी इंचार्ज धौराटांडा संजीव यादव, प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह घटना स्थल पर पहुंचे।

पुलिस की सूचना पर फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है, परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.