- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बरेली
- बरेली: कोहरे की दस्तक से पहले ट्रेनें एंटी फॉग डिवाइस से होंगी लैस
बरेली: कोहरे की दस्तक से पहले ट्रेनें एंटी फॉग डिवाइस से होंगी लैस
इज्जतनगर मंडल को मिलेंगी 200 एंटी फॉग डिवाइस
बरेली: कोहरे के दौरान ट्रेनों के आवागमन में कोई बाधा नहीं आएगी। 1 नवंबर से ट्रेनें एंटी फॉग डिवाइस से लैस हो जाएंगी। इज्जतनगर मंडल को करीब 200 एंटी फॉग डिवाइस उपलब्ध कराई जाएंगी, जो ट्रेनों के लोको पायलटों को दी जाएंगी। वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय से भी ट्रेनों में एंटी फॉग डिवाइस का इस्तेमाल करने और सिग्नल देने से पहले दृश्यता की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्पष्ट विजिबिलिटी के लिए इनकी पेंटिंग कराई जा रही है। लोको पायलटों को निर्देशित किया गया है कि ट्रेन को नियंत्रित गति के साथ चलाएं। समपारों को लगातार सीटी बजाते हुए पार करें।
रेल अधिकारी करेंगे निरीक्षण
मुख्यालय से अधिकारियों को निर्देश हैं कि कोहरे के मौसम में नियमित अंतराल पर संरक्षा अभियान, फुट प्लेटिंग, औचक और रात्रि निरीक्षण करने के साथ कर्मचारियों की काउंसलिंग कर उन्हें चौकसी बरतने को कहें। वहीं, कोहरे के मौसम में काम करने वाले सिग्नल मैन को प्रशिक्षित किया जा रहा है। स्टेशन मास्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ट्रेन को लाइन क्लीयर देने से पहले विजिबिलिटी की जांच जरूर करें।
